मुख्य बातें

बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, चालक मरा: विश्वकर्मा पूजा के बाद घुमने निकले, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी, एक घायल – Gumla News

बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, चालक मरा:  विश्वकर्मा पूजा के बाद घुमने निकले, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी, एक घायल – Gumla News


लातेहार जिले के महुआडाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीर पूर्वा मोड़ के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोलेरो के बेकाबू होकर पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच ग

.

अस्पताल में जांच करते डॉक्टर

हादसे में बोलेरो चालक साले गांव के रहने वाले 25 वर्षीय जॉन कुजूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी सुधीर एक्का को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने तत्काल घायल को महुआडाड़ अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

गुमला में चालक मृत घोषित, घायल का इलाज जारी

गुमला सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जॉन कुजूर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, गंभीर रूप से घायल सुधीर एक्का का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मृतक के घर में मातम छा गया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि जॉन कुजूर और सुधीर एक्का बुधवार शाम विश्वकर्मा पूजा के बाद घूमने निकले थे। इस दौरान उन्होंने शराब पी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नशे की हालत में वाहन चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

बोलेरो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।

बोलेरो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

गुरुवार सुबह सदर थाना गुमला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *