मुख्य बातें

नवादा में पार्किंग वसूली विवाद पर बवाल: ड्राइवर पर हमले के बाद सड़क जाम, स्कूली बसें घंटों फंसी, पुलिस ने FIR का दिया आश्वासन – Nawada News

नवादा में पार्किंग वसूली विवाद पर बवाल:  ड्राइवर पर हमले के बाद सड़क जाम, स्कूली बसें घंटों फंसी, पुलिस ने FIR का दिया आश्वासन – Nawada News

नवादा जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में पार्किंग वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद आक्रोश फैल गया। एक ट्रक ड्राइवर का सिर फोड़े जाने की घटना के विरोध में आज शहर की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। इस कारण स्कूली बसें घंटों तक सड़क पर फंसी रहीं। सामने आया है कि अवैध रूप से टैक्स वसूली की जा रही थी, जिससे लोगों में भारी गुस्सा था। इसी को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के खिलाफ हंगामा करते हुए मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। इससे मासूम बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी स्कूलों की बसें घंटों तक जाम में फंसी रहीं
सड़क जाम का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। भीषण गर्मी के बीच छुट्टी के बाद घर लौट रही विभिन्न निजी स्कूलों की बसें घंटों तक जाम में फंसी रहीं। पानी की कमी और तपती धूप के कारण बसों में बैठे बच्चे बेहाल नजर आए। कई अभिभावक अपने बच्चों की चिंता में पैदल ही जाम वाली जगह तक पहुंचे। ड्राइवर पर हुए हमले से नाराज अन्य चालकों ने मुख्य मार्ग पर ट्रकों को तिरछा खड़ा कर दिया था। इस वजह से न केवल व्यावसायिक वाहन, बल्कि एंबुलेंस और स्कूल बसें भी आगे नहीं बढ़ पाईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही को इस स्थिति का जिम्मेदार ठहराया। त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया
मामले की गंभीरता और स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कड़ी चेतावनी दी और मामले में त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद सबसे पहले स्कूल बसों और एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर समझा बूझकर जाम हटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *