मुख्य बातें

पंजाबी सिंगर मनकीरत को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित: बोले-सिख समाज ने देश-विदेश में पहचान बनाई, बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं दे सकी केंद्र सरकार – Ludhiana News

पंजाबी सिंगर मनकीरत को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित:  बोले-सिख समाज ने देश-विदेश में पहचान बनाई, बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं दे सकी केंद्र सरकार – Ludhiana News


पंजाब सिंगर मनकीरत औलख को बुक्का देकर सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया है। औलख को यह सम्मान पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए दिया गया। अखिलेश यादव ने इस दौरान पंजाब में आई बाढ़ पर दुख भी जताया है।

.

अखिलेश यादव ने कहा कि सिंगर मनकीरत न केवल हिन्दुस्तान बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। गीत-संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद में 5 करोड़ की धनराशि अब तक खर्च कर देने के लिए उनकी सराहना की।

अखिलेश यादव ने कहा कि सिख समाज ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। सरकार ने उनकी वैसी मदद नहीं की, जैसी करनी चाहिए थी। अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है।

समाजवादी पार्टी के एक निजी समारोह में उपस्थित पंजाबी गायक मनकीरत औलख।

केन्द्र सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में असमर्थ रही

अखिलेश ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की समस्या गंभीर है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए है। वे सब परेशान है। बड़ी संख्या में पशु और मनुष्य बाढ़ में बह गए है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने में केन्द्र सरकार विफल रही है। लोगों की सुरक्षा और पशु चारे की कोई व्यवस्था नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बाढ़ग्रस्त परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई करें। बाढ़ग्रस्त इलाकों में दवा-इलाज की व्यवस्था करें। बाढ़ का पानी उतरने पर फैलने वाली तमाम बीमारियों की रोकथाम की पहले से व्यवस्था करनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *