मुख्य बातें

मनाली में पंजाब के युवकों से 8.57 ग्राम चिट्टा पकड़ा: पुलिस ने होटल में रेड कर किया अरेस्ट, फिरोजपुर के रहने वाले; पूछताछ जारी – Manali News

मनाली में पंजाब के युवकों से 8.57 ग्राम चिट्टा पकड़ा:  पुलिस ने होटल में रेड कर किया अरेस्ट, फिरोजपुर के रहने वाले; पूछताछ जारी – Manali News

कूल्लू जिले की मनाली पुलिस ने वीरवार को रांगड़ी स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इन युवकों के कब्जे से 8.570 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 18,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर, पंजाब के तीन युवक मनाली के एक होटल में ठहरे हुए हैं और उनके पास मादक पदार्थ है। सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने होटल के कमरा नंबर 205 की तलाशी ली। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ मनाली पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद नशे के स्रोत, उसकी उपलब्धता श्रृंखला और नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *