मुख्य बातें

कुल्लू में बुजुर्ग महिला ने ब्यास नदी में लगाई छलांग: पंजाब के पर्यटकों और अग्निशमन दल ने जान बचाई; मानसिक रूप से चल रही अस्वस्थ – Patlikuhal News

कुल्लू में बुजुर्ग महिला ने ब्यास नदी में लगाई छलांग:  पंजाब के पर्यटकों और अग्निशमन दल ने जान बचाई; मानसिक रूप से चल रही अस्वस्थ – Patlikuhal News

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय में एक बुजुर्ग महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। अखाड़ा बाजार स्थित पार्किंग के पास हुई इस घटना में पंजाब के पर्यटकों और अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के वार्ड नंबर 1 की रहने वाली यह बुजुर्ग महिला अखाड़ा बाजार पार्किंग के समीप पहुंची और अचानक नदी में कूद गई। महिला को पानी में डूबता देख वहां मौजूद पंजाब के पर्यटकों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती नदी के किनारे मोर्चा संभाला और महिला को तेज बहाव में बहने से रोके रखा। महिला को नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू अग्निशमन केंद्र के जवान तुरंत साजो-सामान के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने पर्यटकों के साथ मिलकर एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया। जवानों ने रस्सी और अन्य उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला को नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। महिला पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। बचाव के बाद महिला को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और अब वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्थानीय प्रशासन ने पंजाब के उन पर्यटकों की सराहना की है, जिन्होंने मानवता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग की जान बचाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *