मुख्य बातें

कपूरथला में शादी के नाम पर ₹15 लाख की ठगी: पैसे लेने के बाद नहीं की शादी, आरोपी मां और बेटी के खिलाफ केस दर्ज – Kapurthala News




कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र में एक महिला के बेटे की शादी का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर भुलत्थ पुलिस ने नकोदर निवासी मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई शाम सिंह ने की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भगवानपुर निवासी सुरजीत कौर पत्नी सरवन सिंह ने बताया कि उनका बेटा कश्मीर सिंह अमेरिका में रहता है। उसके विवाह के लिए उन्होंने नकोदर निवासी प्रिया पुत्री सतनाम सिंह और उसकी मां रीटा पत्नी सतनाम सिंह से बातचीत की थी। दोनों पक्षों के बीच शादी तय हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आरोप है कि इसके बाद आरोपी मां-बेटी ने शादी का झांसा देकर अपने खाते में 15 लाख रुपए डलवा लिए। हालांकि, उन्होंने न तो शादी की और न ही पैसे वापस किए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना भुलत्थ पुलिस ने आरोपी रीटा और प्रिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई शाम सिंह के अनुसार, आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *