मुख्य बातें

पंचकूला में BJP मेयर कैंडिडेट की सभा में हंगामा, VIDEO: पार्षद प्रत्याशी के बिन बुलाए आने पर नाराजगी, जिंदाबाद के नारे लगाने पर भड़के लोग – Panchkula News

पंचकूला में BJP मेयर कैंडिडेट की सभा में हंगामा, VIDEO:  पार्षद प्रत्याशी के बिन बुलाए आने पर नाराजगी, जिंदाबाद के नारे लगाने पर भड़के लोग – Panchkula News

पंचकूला में चल रहे नगर निगम चुनाव के दौरान BJP मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल की सभा में हंगामा हो गया। हंगामे के बाद वार्ड पार्षद उम्मीदवार सभा छोड़कर चले गए। वहीं, मेयर प्रत्याशी ने उनका नाम लिए बिना सभा को संबोधित किया। हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंचकूला के BJP मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल का शनिवार की दोपहर सेक्टर-25 में कार्यक्रम रखा गया था। जहां पर पार्टी की ओर से पार्षद कैंडिडेट सुदेश बिडला को भी मैसेज मिला तो वे कार्यक्रम में पहुंच गए। कार्यक्रम में उनके पहुंचने तक तो सब ठीक था, लेकिन अचानक से उनके किसी समर्थक ने उनके जिंदाबाद के नारे लगा दिए। जिससे कार्यक्रम आयोजकों में शामिल कुछ लोग भड़क गए। वे बोले, यहां पर केवल BJP मेयर प्रत्याशी का बुलाया गया था, वे उन्हीं का ही समर्थन करेंगे। पार्षद चुनाव में निर्दलीय की स्पोर्ट करेंगे। विवाद बढ़ता देख पार्षद उम्मीदवार सभा से गए विवाद बढ़ता देख पार्षद उम्मीदवार सुदेश बिडला वहां से चले गए। जिसके बाद मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने उनका नाम लिए बिना ही अपना संबोधन पूरा किया। विवाद के कारण लोगों में रोष का माहौल रहा। विवाद के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के नारे भी लगाए गए। नहीं बुलाया था पार्षद उम्मीदवार : मित्तल पंचकूला सेक्टर-25 RWA महासचिव भगवानदास मित्तल ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि BJP के पार्षद कैंडिडेट को नहीं बुलाया गया था। बिना बुलाए कार्यक्रम में आए और उसके बाद उनके नारे लगाए गए। जिससे नाराजगी के कारण पूरा मामला हुआ। सेक्टर के लोग BJP के मेयर कैंडिडेट के तो साथ हैं, लेकिन BJP के पार्षद कैंडिडेट के साथ नहीं हैं। सभी लोग साथ, दूर करेंगे गिले-शिकवे : बिडला पंचकूला सेक्टर-25 विवाद को लेकर BJP के पार्षद कैंडिडेट सुदेश बिडला ने कहा कि सभी परिवार के लोग हैं। गलतफहमियां हो जाती हैं, सभी के गिले-शिकवे दूर कर दिए जाएंगे। मेयर के कार्यक्रम की सूचना पार्टी कार्यालय से आई थी, इसलिए वे वहां पर गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *