खंडवा के गणेश तलाई क्षेत्र में शनिवार शाम एक 30 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, वहीं मायके पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने पर डेरा डाल दिया है। मृतका की पहचान सोनाली वर्मा (30) पत्नी नितेश वर्मा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पति मिस्री का काम करता है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा। दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके थे। रोजाना होते थे विवाद, पड़ोसियों ने दी जानकारी
मायके पक्ष ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़े होते थे। पड़ोसियों ने बताया कि कई बार सोनाली घर छोड़कर जाने के लिए बैग पैक कर चौराहे तक जाती थी, लेकिन फिर वापस लौट आती थी। मायके पक्ष का आरोप- लगातार हो रही थी मारपीट
मृतका की मां संगीता वर्मा (निवासी सनावद) ने आरोप लगाया कि पिछले एक-दो दिनों से उसकी बेटी के साथ लगातार मारपीट हो रही थी। शनिवार रात उसने फोन कर कहा था कि वह मायके लौट रही है, लेकिन उसी शाम करीब 6 बजे उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। मायके पक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के सिर, हाथ और पैरों पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मारपीट की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि यह हत्या का मामला है। पति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। पति बोला- नॉनवेज खाने को लेकर विवाद हुआ
वहीं, पति नितेश वर्मा का कहना है कि नॉनवेज खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसका दावा है कि पत्नी ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मायके पक्ष ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि सोनाली नॉनवेज नहीं खाती थी और उनके घर में उसके लिए हमेशा अलग से शाकाहारी भोजन बनाया जाता था।
Source link
