मुख्य बातें

हरियाणा में पत्नी के अफेयर से परेशान होकर सुसाइड: भाई बोला- प्रेमी संग भाभी टॉर्चर करती थी, 5 दिन पीटा; मृतक 7 बेटियों का पिता – Narnaul News

हरियाणा में पत्नी के अफेयर से परेशान होकर सुसाइड:  भाई बोला- प्रेमी संग भाभी टॉर्चर करती थी, 5 दिन पीटा; मृतक 7 बेटियों का पिता – Narnaul News

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर पति ने फांसी लगा ली। मृतक रविवार सुबह अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद गांव में हंगामा मच गया। परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, ग्रामीणों की मदद से उसे नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वो प्राइवेट गाड़ी का ड्राइवर था। ड्राइवर होने के चलते अक्सर वह बाहर ही रहता था। वहीं, भाई की पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। वो पति के बाहर जाते ही प्रेमी से मिलती थी, जिसके चलते पति काफी परेशाना था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… ड्राइवर था मृतक धर्मपाल मृतक की पहचाना महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी स्थित गांव आसरावास निवासी धर्मपाल (45) के रूप में हुई। वो प्राइवेट गाड़ी में ड्राइविंग करता था। जिसके चलते ज्यादातर समय बाहर रहता था। वहीं, उसके अपनी पत्नी रोशनी (40) के साथ झगड़ा चल रहा था। पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल के बड़े भाई महेंद्र (50) ने बताया कि उसकी भाभी रोशनी के गांव मोरुंड के ढाणी त्यागियां निवासी धर्मपाल (43) के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर परिवार और पंचायत स्तर पर कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया। पत्नी-प्रेमी के साथ टॉर्चर करती थी परिजनों के अनुसार, मृतक धर्मपाल मानसिक रूप से काफी परेशान था और सामाजिक अपमान के कारण कई बार आत्महत्या की बात भी कह चुका था। पत्नी रोशनी अपने प्रेमी धर्मपाल (43) के साथ पति को पीटती थी, पिछले 5 दिनों से यही कर रही थी। हमेशा टॉर्चर करती। इसी से परेशान होकर रविवार को उसने फांसी लगा ली। पत्नी व प्रेमी पर मामला दर्ज सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पत्नी रोशनी और कथित प्रेमी धर्मपाल पुत्र ग्यारसीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सात बेटियों का पिता था मृतक मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की सात बेटियां हैं। जो स्कूल में पढ़ती हैं। अब उसकी मौत हो जाने के बाद उन बेटियों के सर से पिता का साया उठ गया है। उनको यह विश्वास नहीं है कि उनकी मां किस तरह बेटियों को रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *