मुख्य बातें

बेटे से मिलने पहुंची महिला की मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 6 साल का मासूम बोला; पापा-दादा ने मम्मी को मारा – Darbhanga News

बेटे से मिलने पहुंची महिला की मौत:  ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 6 साल का मासूम बोला; पापा-दादा ने मम्मी को मारा – Darbhanga News

दरभंगा में रविवार को एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतका प्रकाश यादव की पत्नी आशा देवी (35) है। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, आशा देवी की शादी के कुछ समय बाद से ही दांपत्य जीवन में तनाव शुरू हो गया था। बताया जा रहा कि पति मारपट करता था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि करीब एक साल पहले मारपीट कर आशा देवी को घर से निकाल दिया गया था। छह साल के बेटे अंकित कुमार यादव को अपने पास रख लिया गया। इसके बाद से वह अपने मायके बाउर गांव में रह रही थी।
बताया जाता है कि रविवार को आशा देवी अपने बेटे से मिलने के लिए ससुराल पहुंची थीं, जहां यह घटना घटी। परिजनों का आरोप है कि पति प्रकाश यादव और उसके परिजनों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद विकलांग सास को छोड़कर अन्य सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद 6 वर्षीय मासूम अंकित कुमार अपनी मां को याद कर रो रहा है। वह बार-बार कह रहा है मेरी मां को पापा, दादा-दादी ने मार दिया। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गनौन गांव की है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
मामला संदिग्ध लग रहा है थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के ससुर सिंघेश्वर यादव को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *