मुख्य बातें

बेमेतरा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न: सिग्नल चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई गई जीत की खुशी – Bemetara News

बेमेतरा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:  सिग्नल चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई गई जीत की खुशी – Bemetara News

पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बेमेतरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के प्रमुख सिग्नल चौक पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुटे। यहां आतिशबाजी कर खुशी जताई गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। जश्न के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। पूरे चौक पर उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पार्टी नेतृत्व पर जनता के भरोसे की जीत बताया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, रणनीति और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का परचम लहराना विकास और विश्वास की जीत है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना गर्व की बात है। जनता ने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *