मुख्य बातें

गर्लफ्रेंड बोली-मुझे बेबी दे, फिर मर जा: लुधियाना का युवक बोला- 4 साल रुक जा, मां का दावा- युवती दबाव बनाती थी, तभी नस काटी – Ludhiana News

गर्लफ्रेंड बोली-मुझे बेबी दे, फिर मर जा:  लुधियाना का युवक बोला- 4 साल रुक जा, मां का दावा- युवती दबाव बनाती थी, तभी नस काटी – Ludhiana News

“गर्लफ्रेंड बार-बार बेबी की डिमांड करती थी। बेटा मना करता था कि अभी पॉसिबल नहीं है। गर्लफ्रेंड फिर भी उसे बार-बार उसी बात के लिए प्रेशर डालती रही। उसने लड़के को यहां तक कह दिया था कि मुझे बेबी दे और फिर मर जा। ” ये कहना है लुधियाना में फंदा लगाकर सुसाइड करने वाले युवक निखिल (21) की मां गीता का। गीता का कहना है कि गर्लफ्रेंड डेढ़ साल से उसके बेटे से बेबी की डिमांड कर रही थी। बेटा उसे कहता रहा कि अभी ऐसा संभव नहीं है। शादी करके बेबी करेंगे। अभी चार-पांच साल रुक जा। सेट हो जाऊं। बेटे की गर्ल फ्रेंड अपनी जिद पर अड़ी रही। वो बेबी को लेकर उसकी किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थी। जब वो गुस्सा करती थी तो बेटा उसे कह देता था कि कोई बात नहीं बेबी दे दूंगा। यही नहीं गर्लफ्रेंड बेटे को कभी भागने को कह रही थी तो कभी शादी करने का दबाव डाल रही थी। गीता ने बताया कि इन सब बातों का खुलासा तब हुआ जब उसके बेटे ने 27 अक्तूबर 2025 को फंदा लगाकर सुसाइड किया और उसके बाद मोबाइल का लॉक खोला। बेटे के मोबाइल में ढाई साल की चैटिंग पड़ी है। यहां तक की एक वीडियो ऐसी भी है जिसमें उसने दबाव में आकर नस काट ली थी। गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को क्या-क्या कहा, पढ़े मां की जुबानी… तीन बार पहले भी की थी जान देने की कोशिश गीता ने बताया कि निखिल उस लड़की से बहुत प्यार करता था। वो उसे खोना नहीं चाहता था जो कि उसके मोबाइल में मिले सबूत बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि निखिल ने कभी इस बारे में घर पर बात नहीं की। वो प्यार में बहुत आगे बढ़ चुका था। लड़की के साथ थोड़ी सी भी अनबन होती थी तो वह डिप्रेशन में आ जाता था। उसने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की। यह सब राज उसके मोबाइल से खुले। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल में एक वीडियो है जिसमें उसने अपने हाथ की नस काट दी थी। उसका दोस्त उसे डॉक्टर के पास ले गया और पट्‌टी करवाकर लाया। तब उसने घर पर कहा कि चोट लग गई थी। लड़के ने अपने हाथ पर कई बार ब्लेड से वार भी किया था। अब पढ़ें लव स्टोरी की शुरुआत से सुसाइड तक की कहानी… मां बोली- अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई निखिल की मां गीता का कहना है कि पुलिस कमिश्नर दफ्तर में धरना देने के बाद सीपी के आदेश पर थाना सदर में एफआईआर दर्ज हो गई लेकिन अभी तक पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार नहीं किया है। उनका कहना है कि उन्होंने लड़के माता पिता के खिलाफ भी शिकायत दी थी लेकिन उनका नाम एफआईआर में नहीं जोड़ा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *