मुख्य बातें

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज: सिंहस्थ के लिए बुरहानपुर से सेवा देने जाएंगे लोग, पुलिस 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए उज्जैन भेजेगी – Burhanpur (MP) News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:  सिंहस्थ के लिए बुरहानपुर से सेवा देने जाएंगे लोग, पुलिस 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए उज्जैन भेजेगी – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में नेपानगर थाने द्वारा नेपा ऑडिटोरियम में ग्राम रक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों से सहमति पत्र भरवाए गए। पुलिस बुरहानपुर जिले से नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की सेवाएं सिंहस्थ कुंभ में लेगी। इन सदस्यों को 15-15 दिन की ट्रेनिंग के लिए उज्जैन भेजा जाएगा। 150 से अधिक सदस्य रहे मौजूद थाना प्रभारी ज्ञानु जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन में 150 से अधिक सदस्य मौजूद थे। पूरे जिले में इसी तरह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सिंहस्थ कुंभ 2028 के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया। भीड़ नियंत्रण में लिया जाएगा सहयोग जायसवाल ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आएंगे। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के प्रबंधन के लिए समिति सदस्यों की आवश्यकता होगी। सदस्यों को भीड़ नियंत्रण आदि की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ओंकारेश्वर में भी ली जाएंगी सेवाएं उज्जैन के अलावा ओंकारेश्वर में भी समिति सदस्यों की सेवाएं ली जाएंगी। महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फोरलेन का उपयोग होगा और सरकार की ओर से बुरहानपुर में भी श्रद्धालुओं के ठहराव की व्यवस्था की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *