मुख्य बातें

कार से टक्कर मार बाइक सवार को गिराया: आपसी रंजिश के तहत युवक के साथ मारपीट, MDM हॉस्पिटल में चल रहा इलाज – Jodhpur News

कार से टक्कर मार बाइक सवार को गिराया:  आपसी रंजिश के तहत युवक के साथ मारपीट, MDM हॉस्पिटल में चल रहा इलाज – Jodhpur News

जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र के 12वीं रोड इलाके में एक युवक पर हमला किया गया। कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले युवक को टक्कर मारी, उसके बाद गाड़ी से उतरकर उसके साथ मारपीट की। जिसमें वो घायल हो गया। फिलहाल युवक का मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। हमले का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो गुटों का आपस में विवाद चल रहा है। इसके चलते पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। इसी के तहत रविवार सुबह एक युवक शाहरुख दल्ले खान की चक्की के पास से निकल रहा था। उसके साथ एक ओर लड़का भी बाइक पर सवार था। 12वीं रोड के निकट पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने दोनों को टक्कर मारी जिससे दोनों नीचे गिर गए ल। इसके बाद एक और कार आई जिसने उसे टक्कर मारी। उसके बाद कार से उतर कर आए बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर डाली बाद में वह फरार हो गए। मारपीट में युवक शाहरूख घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *