मुख्य बातें

राजस्थान मे आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट: जयपुर समेत 6 जिलों में बरसात की संभावना; बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर में तेज लू चलेगी – Jaipur News

राजस्थान मे आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट:  जयपुर समेत 6 जिलों में बरसात की संभावना; बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर में तेज लू चलेगी – Jaipur News

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से राजस्थान के 6 जिलों में आज (सोमवार) आंधी-बारिश के आसार हैं। 3 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले रविवार को बाड़मेर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी, बाड़मेर में दिनभर लू (हीटवेव) चली। पूर्वी राजस्थान के जिलों में राहत रही। राजस्थान की 2 तस्वीरें…. ये शहर सबसे गर्म रहे… पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान में रविवार को सभी जिलों में आसमान साफ रहा और सुबह से शाम तक धूप रही। बाड़मेर में सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर के अलावा जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.3, फलोदी में 46 डिग्री, जोधपुर में 44.6, बीकानेर में 44.4 और श्रीगंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन सभी एरिया में दिनभर लू चली। लू का सबसे ज्यादा असर बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया में रहा। यहां भीषण गर्मी के कारण दिन में मानो कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई। इन शहरों के अलावा जालोर में 43, चितौड़गढ़ में 43.4, पाली में 42, लूणकरणसर (बीकानेर) में 42.5, सिरोही में 41.3, नागौर में 41.7, चूरू में 41.1, उदयपुर में 41.6, कोटा में 41.8 और अजमेर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 11 मई से ए​क पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में तेज आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी ​राजस्थान के जोधपुर संभाग और दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग के एरिया में गर्मी का प्रभाव रहेगा। इन संभागों के जिलों में हीटवेव चलेगी। इसे देखते हुए आगामी 3 दिन के लिए कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। अब जानिए अपने शहर के मौसम का हाल… जयपुर : पारा 40 से नीचे, हीटवेव से राहत जयपुर में रविवार को गर्मी सामान्य रही। दिनभर धूप रही, लेकिन हल्की हवा चलने से यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दोपहर बाद कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। धूलभरी हवा चल सकती है। इस सिस्टम का असर आज और कल (मंगलवार) को देखने को मिलेगा। उदयपुर : गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर में लगी आग उदयपुर में रविवार का अधिकतम 41.6 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री था। उदयपुर में भीषण गर्मी के कारण रविवार को कुराबड़ रोड स्थित बिछड़ी में 33/11 केवी के जीएसएस पर ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इसके कारण जिंक, बिछड़ी, भल्लों का गुड़ा समेत कई गांवों और बस्तियों की सप्लाई बंद हो गई थी। जोधपुर : तीन दिन हीटवेव की चेतावनी जोधपुर में गर्मी के असर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने जोधपुर में 11 से 13 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। अजमेर : आंधी चलने की संभावना अजमेर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम 41 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। बीते चौबीस घंटों की बात करें तो न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई व 12 मई को तापमान बढ़ेगा। दोपहर बाद आंधी व तेज हवा चलने की संभावना है। सीकर : तेज धूप रही सीकर में पिछले 3 दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है। जिलेभर में गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक मौसम ड्राय रहने की संभावना है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। रविवार सुबह से जिले में तेज धूप रही। अलवर : आंधी-बारिश का अलर्ट अलवर में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिन के लिए आंधी-बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। कोटा : गर्मी के कारण बस में लगी आग कोटा में रविवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा। दोपहर के समय हवा कम चलने से उमस ने भी लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पिछले कुछ समय से तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। तेज गर्मी के कारण गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट के मामले भी आ रहे हैं। एक सिटी बस में भी आग लग गई, हालांकि उस समय बस में कोई सवार नहीं था। बस के केबिन में धुआं उठने लगा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *