मुख्य बातें

ट्रक ने पीछे से टक्कर दी, जीजा-साला की मौत: तीसरा साथी दूसरी बाइक पर पीछे चल रहा था, ड्राइवर मौके से फरार – Alwar News

ट्रक ने पीछे से टक्कर दी, जीजा-साला की मौत:  तीसरा साथी दूसरी बाइक पर पीछे चल रहा था, ड्राइवर मौके से फरार – Alwar News

अलवर शहर के MIA थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10:15 बजे लोहिया का तिबारा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान शहर के रूपबास निवासी मुकेश जांगिड़ और सुनील जांगिड़ के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बढ़ई का काम करते थे। वे पिछले करीब दो वर्षों से नेटवर्क मार्केटिंग के कार्य से भी जुड़े थे। सोमवार को वे काम के सिलसिले में टोल टैक्स क्षेत्र में कुछ लोगों से मिलने गए थे। वहां से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहाला की ओर से एमआईए की तरफ जा रहे ट्रक ने लोहिया का तिबारा इलाके में उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। उनके तीसरे साथी के सामने ट्रक ने कुचला प्रत्यक्षदर्शी दुलीचंद ने बताया कि वह खुद भी पिछले एक साल से उनके साथ नेटवर्क मार्केटिंग के काम से जुड़ा है। सोमवार को तीनों टोल टैक्स क्षेत्र में कुछ लोगों से मिलने गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। मुकेश और सुनील एक बाइक पर आगे चल रहे थे। वह दूसरी बाइक पर पीछे था। बाइक की स्पीड करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जैसे ही वे लोहिया का तिबारा इलाके में पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया। उसने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचे तो यहां मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *