मुख्य बातें

शिवहर में मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश: लोगों को गर्मी से मिली राहत, खरीफ की फसलों के लिए वरदान, किसानों के खिले चेहरे – Sheohar News

शिवहर में मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश:  लोगों को गर्मी से मिली राहत, खरीफ की फसलों के लिए वरदान, किसानों के खिले चेहरे – Sheohar News


शिवहर में शुक्रवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से दिनभर की उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली। इस बदले मौसम से आमजन के साथ-साथ किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की

.

कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित

सड़कों पर जलजमाव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई, हालांकि विद्युत विभाग लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा है। गर्मी से परेशान लोगों ने इस बारिश का खूब आनंद लिया। लोग घरों की छतों और बरामदों से बारिश का लुत्फ उठाते दिखे, वहीं बच्चे गलियों और सड़कों पर पानी में खेलते नजर आए।

शिवहर में झमाझम बारिश के बीच निकलते वाहन।

धान की बुआई और बढ़वार के लिए पानी आवश्यक

किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। खरीफ फसलों, विशेषकर धान की बुआई और बढ़वार के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। इस अचानक हुई बारिश ने खेतों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया है, जिससे अच्छी फसल उत्पादन की उम्मीद जगी है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक शिवहर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *