महराजगंज जिले में डीजल और पेट्रोल की किल्लत के बीच प्रशासनिक निर्देशों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर देखने को मिला है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार दोपहर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर 24 घंटे ईंधन बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर स्थिति इसके उलट नजर आई। कई पंपों पर लगा “तेल समाप्त” का बोर्ड जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पेट्रोल-डीजल मिलेगा” के बोर्ड लगे दिखाई दिए। कई पंपों पर “तेल समाप्त” की सूचना भी चस्पा मिली, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित समय तक ही ईंधन वितरण किया गया। इस स्थिति से किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों कतार में खड़े रहे लोग गुरुवार सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ग्रामीण इलाकों से आए किसानों ने बताया कि प्रशासन ने 24 घंटे ईंधन उपलब्ध कराने का दावा किया था, लेकिन कई पंप निर्धारित समय से पहले ही बंद हो गए। लोगों ने पारदर्शी व्यवस्था की मांग की स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जारी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। लोगों ने पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने और ईंधन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Source link
