मुख्य बातें

रायगढ़ में क्रिकेट सट्टा खेलाते 2 खाईवाल गिरफ्तार: बर्तन दुकान के भीतर चल रहा था सट्टा, 18 हजार कैश समेत 4 मोबाइल जब्त – Raigarh News

रायगढ़ में क्रिकेट सट्टा खेलाते 2 खाईवाल गिरफ्तार:  बर्तन दुकान के भीतर चल रहा था सट्टा, 18 हजार कैश समेत 4 मोबाइल जब्त – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 खाईवालों को गिरफ्तार किया है। खाईवाल बर्तन दुकान के भीतर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेला रहे थे। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेरवानी के एक बर्तन दुकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की, जहां दुकान के भीतर गेरवानी निवासी श्याम कुमार अग्रवाल 43 साल अपने साथी कृष्णा विहार कॉलोनी सुरेश अग्रवाल 42 साल के साथ मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल के पास से तीन मोबाइल फोन और नगद 17,000 रुपये व सुरेश अग्रवाल के पास से एक मोबाइल फोन और 1,400 रुपये बरामद कर जप्त किया। पुलिस को पूछताछ में श्याम कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह अपने साथी सुरेश अग्रवाल के साथ अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन और बारकोड भुगतान प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते थे।
मुख्य आरोपी रामफल मौके से फरार
आरोपियों ने बताया कि सट्टे की राशि ग्राम गेरवानी निवासी खाईवाल रामफल अग्रवाल को नगद और डिजिटल भुगतान के जरिए पहुंचाई जाती थी। पुलिस टीम को देखकर रामफल अग्रवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा जिसकी तलाश की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध आगे की कार्रवाई की गई है।
जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चला रहे
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, मोबाइल एप या अन्य माध्यमों से अवैध सट्टा संचालित करने वाले, नेटवर्क से जुड़े सहयोगी और इसमें भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन ऐसे अपराधों की सूचना पुलिस को देकर इस मुहिम में सहभागी बनें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *