मुख्य बातें

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा: परिजन समझाने गए तो किया हमला, कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद – Bundi News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा:  परिजन समझाने गए तो किया हमला, कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद – Bundi News

बूंदी के नैनवां में महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देई थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बाल अपचारी को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन बरामद किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर के पर्यवेक्षण में देई थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पीड़िता के पिता ने 3 मई 2026 को देई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार करीब एक वर्ष पहले आरोपी ने नाबालिग लड़की की सोते समय आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं। आरोप है कि इन तस्वीरों के जरिए आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी, तो आरोपी ने तस्वीरें शेयर करने की धमकी दी। इसके बाद उसने वे तस्वीरें पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेज दीं। रिपोर्ट में बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को आरोपी अपने साथियों के साथ बोलेरो वाहन में पीड़िता के घर पहुंचा और उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया। जब पीड़िता के परिजन आरोपी को समझाने उसके घर गए, तो वहां मौजूद 15-20 लोगों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में परिजनों को कुल्हाड़ी और डंडों से गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी बाल अपचारी को डिटेन किया। पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *