मुख्य बातें

हिसार CIA ने पकड़े झारखंड के 2 नशा तस्कर: अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की अफीम लेकर घूम रहे थे – Uklanamandi News

हिसार CIA ने पकड़े झारखंड के 2 नशा तस्कर:  अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की अफीम लेकर घूम रहे थे – Uklanamandi News

हिसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार की टीम ने दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 727 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवदयाल कुमार यादव निवासी गांव सलैया, जोरी खुर्द, जिला चतरा (झारखंड) तथा अकलेश कुमार निवासी गांव मुरैना, थाना वशिष्ठ नगर जोरी, जिला चतरा (झारखंड) के रूप में हुई है। अफीम लेकर घूम रहे थे आरोपी जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ हिसार की टीम गश्त व अपराध जांच के दौरान अग्रोहा मोड़ स्थित झिरी पुल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड निवासी दो युवक झिडी पुल के पास भारी मात्रा में अफीम लेकर घूम रहे हैं और इसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झिडी पुल स्थित लाले दा ढाबा के पास घेराबंदी कर रेड की। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते उन्हें काबू कर लिया गया। अग्रोहा थाने में दर्ज किया गया केस नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 727 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अफीम कहां से लेकर आए थे और हिसार व आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भी पहचान की जा रही है। सीआईए हिसार टीम ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *