मुख्य बातें

जमशेदपुर में दो नाबालिगों ने की आत्महत्या: गोविंदपुर में शादी समारोह से घर लौट फंदे से लटका, बोड़ाम में जंगल में मिला दूसरे का शव – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में दो नाबालिगों ने की आत्महत्या:  गोविंदपुर में शादी समारोह से घर लौट फंदे से लटका, बोड़ाम में जंगल में मिला दूसरे का शव – Jamshedpur (East Singhbhum) News

पूर्वी सिंहभूम जिले में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगा ली, जबकि बोड़ाम थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर का शव जंगल में फंदे से लटका मिला। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव में 17 वर्षीय चैतन्य सिंह ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, चैतन्य गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटा था। रात में परिजन घर लौटे तो देखा शव
घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार के अन्य लोग दूसरे गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे। रात करीब 12:30 बजे परिजनों के लौटने पर उन्होंने चैतन्य को फंदे से लटका पाया। मृतक के पिता रघु सिंह ने पुलिस को बताया कि चैतन्य का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। आशंका है कि इसी संबंध में किसी बात को लेकर हुए तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था
वहीं, दूसरे मामले में, बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 16 वर्षीय वैद्यनाथ बेसरा का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वैद्यनाथ 10 मई की शाम मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। मृतक के पिता सुनील बेसरा के अनुसार, वैद्यनाथ की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *