बरेली में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर से लेकर देहात तक भारी तबाही मचाई। हाईवे पर बड़े-बड़े यूनीपोल और पेड़ ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस मौसम से बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। सुबह 10 बजे बदला मौसम सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक बदले मौसम ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी और झमाझम बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़, यूनीपोल और साइन बोर्ड गिर गए, जबकि कुछ जगह दीवारें भी ढह गईं। मौसम का मिजाज देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कारों पर गिरे पेड़ सैटेलाइट पुल की सर्विस रोड, विकास भवन और शाहजहांपुर रोड पर तेज आंधी के कारण भारी-भरकम पेड़ कारों पर गिर पड़े। स्टेडियम के सामने खड़ी एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई और लोग बाल-बाल बच गए। मालियों की पुलिया के पास एक बड़ा यूनीपोल गिर गया, वहीं कलेक्ट्रेट रोड पर लगा विशाल साइन बोर्ड झुक जाने से सड़क की एक लेन बंद करनी पड़ी। संजय नगर में पीपल का विशाल पेड़ दो मकानों पर गिर गया, जिससे भवनों को काफी क्षति पहुंची है। बिजली व्यवस्था चरमराई आंधी और बारिश के कारण जिलेभर की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और रेल यातायात पर भी असर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कर्मचारी सड़कों से पेड़ों और अवरोधों को हटाने में जुटे रहे, ताकि यातायात को जल्द सुचारू किया जा सके।
Source link
