बरनाला जिले के गांव सहजड़ा में खेतों की मोटरों से केबल तारें और स्टार्टर चोरी होने के विरोध में किसानों ने महल कलां थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक ही रात में 11 मोटरों से केबल और स्टार्टर चोरी होने की घटना से किसान आक्रोशित थे। भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनैल सिंह गांधी ने बताया कि चोरों ने सहजड़ा से छीनीवाल कलां लिंक रोड पर स्थित खेतों को निशाना बनाया। इस वारदात में किसान जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, राजपाल सिंह, जगसीर सिंह, गुरमेल सिंह, यादविंदर सिंह और मनजिंदर सिंह की मोटरों से केबल तारें और स्टार्टर चोरी हो गए। किसान बोले- चोरों की तुरंत हो गिरफ्तारी किसानों ने मांग की है कि चोरों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरों का पता नहीं चला, तो वे अपना संघर्ष और तेज करेंगे। थाना महल कलां की पुलिस ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Source link
