मुख्य बातें

अमृतसर में 2 पक्षों में पत्थरबाजी के बाद फायरिंग: गोली लगने से 10 साल की बच्ची गंभीर घायल; तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस तैनात – Amritsar News

अमृतसर में 2 पक्षों में पत्थरबाजी के बाद फायरिंग:  गोली लगने से 10 साल की बच्ची गंभीर घायल; तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस तैनात – Amritsar News

अमृतसर के मजीठा हलके के गांव नाग कलां में रंजिश के चलते हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। मामूली कहासुनी उस समय खूनी झड़प में बदल गई जब 2 पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चल गई और 10 साल की एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले मजीठा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में रेड कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी और उसी के चलते यह हिंसक घटना हुई। पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हाथापाई और पत्थरबाजी भी हुई पीड़ित बच्ची की बहन नवरीत कौर ने आरोप लगाया कि रात के समय उनका परिवार घर में खाना खा रहा था, तभी उनके रिश्तेदार घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। परिवार ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया, लेकिन अगले दिन फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे नवरीत कौर के अनुसार इसी दौरान दलेर सिंह नाम के व्यक्ति ने गोली चला दी, जो सीधे उसकी छोटी बहन को जा लगी। गोली लगते ही बच्ची खून से लथपथ होकर गिर गई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *