हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती राव दो दिन के गुरुग्राम दौरे पर रहेंगी। आज वे पटौदी के जटौली मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचेंगे। वे यहां मार्केट कमेटी पटौदी के नवनियुक्त चेयरमैन मनोज मोकलवास के आधिकारिक पदभार ग्रहण व शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रही हैं। इस राजनीतिक कार्यक्रम में पटौदी क्षेत्र की विधायक बिमला चौधरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंच रहीं है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जटौली मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में समारोह की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का कहना है कि नई नियुक्तियों से मंडियों की व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुचारू और किसान-हितैषी बनेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिलाना और फसल खरीद प्रक्रिया को आसान बनाना है। नवनियुक्त चेयरमैन मनोज मोकलवास ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे मंडी में बुनियादी सुविधाओं, भंडारण और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
Source link
