रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी में रविवार देर रात प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिसकर्मी सुरेंद्र पांडे, उसके बेटे और एक अन्य साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालत नाजुक होने पर किया गया भोपाल रेफर
गंभीर रूप से घायल पीड़ित को घटना के तुरंत बाद स्थानीय संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र (उर्फ मामा) ने अपने बेटे अंश पांडे और दोस्त सुजीत बंसल (निवासी गुढ़ चौराहा) के साथ मिलकर इस प्राणघातक घटना को अंजाम दिया था। हथियार बरामद, विवाद के कारणों की जांच जारी
सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार, पुलिस महकमे में हड़कंप मचने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस खूनी संघर्ष की असली वजह का पता लगाने के लिए अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link
