मुख्य बातें

पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी 5 राउंड में आगे: 10880 वोटों की लीड, वार्ड एक से 10 तक पार्षद प्रत्याशी भी चल रहे आगे – Panchkula News

पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी 5 राउंड में आगे:  10880 वोटों की लीड, वार्ड एक से 10 तक पार्षद प्रत्याशी भी चल रहे आगे – Panchkula News

पंचकूला में काउंटिंग सेंटर पर चल रहे मतगणना।

पंचकूला नगर निगम आम चुनाव-2026 की मतगणना सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में चल रही है। अभी तक 4 राउंड की मतगणना के बाद BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल 10880 वोटों से आगे चल रहे हैं। BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल को अब तक 16630 वोट मिले हैं तथा कांग्रेस की सु

.

पंचकूला नगर निगम चुनाव की वार्ड 1 से 10 तक की मतगणना में वार्ड 7 को छोड़कर सभी जगह BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं वार्ड 7 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार आगे चल रहे हैं। मेयर पद के लिए 10 टेबल लगाई गई हैं और मतगणना 21 राउंड में पूरी की जाएगी। वहीं 20 वार्डों की मतगणना के लिए भी 10 टेबल निर्धारित की गई हैं। प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में वार्ड 1 से 10 तक गिनती पहले चरण में वार्ड-1 से वार्ड-10 तक की मतगणना होगी। इसके बाद वार्ड-11 से वार्ड-20 तक वोटों की गिनती की जाएगी। कम बूथ होने के कारण वार्ड-8 का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। इस वार्ड में केवल 8 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। दूसरी ओर वार्ड-17 में सबसे अधिक 13 बूथ होने के कारण यहां सबसे अंत में नतीजा आने की संभावना है। मेयर चुनाव के राउंड वार नतीजे:::::

  • पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल पहले राउंड में 2279 से आगे
  • पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल दूसरे राउंड में 4571 से आगे
  • पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल तीसरे राउंड में 6616 से आगे
  • पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल चौथे राउंड में 8934 से आगे
  • पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल 5 राउंड में 10880 से आगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *