मनेन्द्रगढ़ में बुधवार को एक युवक की हसदेव नदी ऐनीकट में डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारों के घर आया था और नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान मोहम्मद शरीफ (पिता हुकुम दिन), निवासी उधमपुर, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ मनेन्द्रगढ़ स्थित अपने जीजा के घर आया हुआ था। हसदेव नदी ऐनीकट घूमने गया था युवक बताया गया कि मोहम्मद शरीफ हसदेव नदी ऐनीकट घूमने पहुंचा था। गर्मी के कारण वह नदी में नहाने उतर गया, लेकिन कुछ ही देर बाद गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पानी गहरा होने के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, पानी गहरा होने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकला
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई। झगड़ाखांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
