- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फरवरी में केरल के मलप्पुरम ज़िले के तिरुरंगडी से बड़ी मात्रा में जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर जब्त होने के मामले की जांच NIA ने अपने हाथ में ले ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में परप्पनंगडी में ज्यूडीशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट-I कोर्ट से संपर्क कर, मामले के रिकॉर्ड को कोच्चि की अपनी विशेष अदालत में ट्रांसफर करने की अपील की थी।
मामला 7 फरवरी, 2026 को तिरुरंगडी के पास चेम्माड में प्याज से लदे एक ट्रक से 448 बक्सों में छिपाकर रखी गई 89,600 जिलेटिन स्टिक और 10,500 नॉन-इलेक्ट्रिक शॉक ट्यूब डेटोनेटर जब्त होने से जुड़ा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
देश में जल्द प्राइवेट कंपनियां बैलिस्टिक मिसाइलें बनाएंगी

भारत पहली बार प्राइवेट सेक्टर को बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की इजाजत देने की दिशा में बढ़ रहा है। अब तक यह काम सिर्फ सरकारी डिफेंस पीएसयू के पास था। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि अलग-अलग तरह की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए प्राइवेट सेक्टर को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की तैयारी बढ़ रही है और अब समय आ गया है कि इस पर कदम उठाए जाएं। भारत के बैलिस्टिक मिसाइल स्टॉक में अग्नि, पृथ्वी और ब्रह्मोस सिस्टम शामिल हैं। इनका उत्पादन अब तक भारत डायनैमिक्स लिमिटेड जैसी कंपनियों और DRDO की लैब नेटवर्क के जरिए होता रहा है।
महाराष्ट्र- बारामती में ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक निजी कंपनी का ट्रेनर विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग (फोर्स्ड लैंडिंग) हो गया। विमान में अकेला ट्रेनी पायलट था और वह पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन भी यहीं क्रैश हुआ था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

