भोपाल के द्वारकानगर स्थित एक बावड़ी की मंत्री विश्वास सारंग ने सफाई की। आसपास झाड़ू भी लगाई। रंपरागत जल स्रोतों जैसे बावड़ी, कुएं, तालाब एवं सरोवर हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। जिन्हें संरक्षित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मंत्री सारंग ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत द्वारका नगर स्थित प्राचीन बावड़ी की सफाई के लिए श्रमदान किया एवं स्वच्छता मित्रों को किट वितरित कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा, जल ही जीवन का आधार है और जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेशभर में जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बावड़ी की सफाई की देखिए तस्वीरें… बिजली संबंधी सेवाओं के शिविर का शुभारंभ
मंत्री सारंग ने चांदबड़ में संपर्क अभियान के तहत बिजली संबंधी सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कनेक्शन, बिल, तकनीकी सेवाएं सहित मीटर व केवल सर्विस संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जनता को सरकार के द्वार नहीं आना पड़ता बल्कि सरकार जनता के द्वार आकर समस्याओं का हल करती है। कांग्रेस के शासनकाल में केवल बिजली के बिल आते थे, बिजली नहीं। वहीं बिजली के संकट से जूझने वाला मध्यप्रदेश आज भाजापा की सरकार में बिजली आपूर्ति में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक माह विभिन्न क्षेत्रों में 8 विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। महापौर मालती राय, निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, एमआईसी मेंबर अशोक वाणी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं आमजन भी मौजूद थे।
Source link
