डीग में शुक्रवार को दो घंटे बिजली कटौती रहेगी। 33/11 केवी जीएसएस डीग से निकलने वाले 11 केवी आईओसी फीडर की विद्युत सप्लाई मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग के जेईएन सुरेंद्र सिंह निधि ने बताया कि इस दौरान अचलपुर, कामा गेट और शाहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह कटौती आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए की जा रही है ताकि भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
Source link
