महेंद्रगढ़ जिला के कनीना नगर पालिका के एक वार्ड का हुआ छोटा चुनाव बड़ा राजनैतिक संदेश दे गया। इस चुनाव में नगर पालिका चेयरपर्सन गुट की जीत हुई है। जबकि चेयरपर्सन के विरोधी यानी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव गुट को हार का सामना करना पड़ा है। नगर पालिका कनीना के वार्ड नंबर 14 के उप चुनाव हुए हैं। यहां पर पूर्व में चेयरपमैन रहे राजेंद्र सिंह लोढ़ा पार्षद थे। रेवाड़ी में हुए एक सड़क हादसे में उनके निधन हो जाने के बाद यहां पर उप चुनाव कराए गए। राजेंद्र लोढ़ा की पुत्रवधू रिंपी यादव कनीना की चेयरपर्सन हैं। साख लगी थी दाव पर इस उप चुनाव में चेरयरपर्सन यानी लोढ़ा ग्रुप व एंटी चेयरपर्सन यानी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ग्रुप की साख दाव पर लगी थी। राजेंद्र लोढ़ा के निधन होने के बाद उनके परिवार से अन्य सदस्य कानूनी रूप से चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए यहां पर उन्होंने अपने अकाउंटेंट सुरेंद्र कुमार को चुनाव लड़वाया।
पहले भी हारे थे राजेंद्र लोढ़ा से इस वार्ड में कुल 670 वोट हैं। जिनमें से 590 वोट पोल हुए थे। चुनाव में सुरेंद्र कुमार की टक्कर में आरती राव के पूर्व में पीए रहे अनूप सिंह मुख्यय रूप से प्रतिद्वंदी रहे। अनूप सिंह ने इस चुनाव में 106 वोट ही प्राप्त किए, जबकि वे राजेंद्र लोढ़ा से 100 वोटों से हारे थे। वहीं अशोक ठेकेदार को महज 69 वोट प्राप्त हुए। अशोक ठेकेदार ने अपनी पत्नी कविता को पूर्व में चेयरमैन का चुनाव लड़वाया था। जिसमें वे हारी थी। अशोक ठेकेदार को भी राव इंद्रजीत सिंह गुट से माना जाता है। इंद्रजीत समर्थक को मिले केवल चार वोट इसके अलावा अपने बैनर पोस्टरों में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की फोटो लगाने वाले प्रदीप को केवल चार वोट ही मिले। वहीं इन्हीं नेताओं की फोटो लगाकर चुनाव लड़े बलजीत सिंह को 60 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा यहां से बलजीत राज ने भी चुनाव लड़ा था। बलजीत राज को महज 24 वोट ही प्राप्त हुए। ऐसे में राव इंद्रजीत सिंह व आरती राव के नाम पर इस वार्ड से चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को कुल 240 वोट ही मिले। दूसरी ओर इस वार्ड से चेयरपर्सन रिंपी यादव के कंडीडेट सुरेंद्र कुमार को 321 वोट मिले तथा उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनूप कुमार को 215 वोटों से हराया। विस चुनावों से ही हार रही भाजपा कनीना कस्बा में विधानसभा चुनावों से ही भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र कनीना में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव चुनाव हारी थी। इसके बाद यह सिलसिला नपा चुनाव तथा अब नपा के एक वार्ड के उप चुनाव में भी जारी है।
Source link
