मुख्य बातें

शिमला में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, चालक की मौत: वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा, पत्नी-दो बच्चे व पिता की थी जिम्मेदार – Rampur (Shimla) News

शिमला में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, चालक की मौत:  वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा, पत्नी-दो बच्चे व पिता की थी जिम्मेदार – Rampur (Shimla) News

शिमला के रामपुर के गानवी-क्याओ सड़क मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकालकर घटना की जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में गाड़ी के अनियंत्रित होने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान गानवी निवासी शिशु पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिशु पाल गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अपनी बोलेरो कैंपर में सुरु परियोजना स्थित कार्यालय जा रहे थे। क्याओ के समीप पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो कैंपर सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकाला हादसा इतना भीषण था कि चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकलने का कार्य शुरू कर दिया है। पत्नी दो बच्चे और पिता के भरण पोषण की थी जिम्मेदारी शिशु पाल अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे, माता और पिता को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *