मुख्य बातें

बलौदाबाजार में अफवाहों से 5 पेट्रोल पंप ड्राई: प्रशासन बोला- जिले में पर्याप्त स्टॉक, पूल वाहन व्यवस्था लागू – baloda bazar News

बलौदाबाजार में अफवाहों से 5 पेट्रोल पंप ड्राई:  प्रशासन बोला- जिले में पर्याप्त स्टॉक, पूल वाहन व्यवस्था लागू – baloda bazar News

बलौदाबाजार जिले में पेट्रोल-डीजल की खपत में अचानक वृद्धि हुई है। अफवाहों के कारण मांग बढ़ने से पांच पेट्रोल पंप ‘ड्राई आउट’ हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिले के कुल 116 पेट्रोल पंपों में से 111 पर स्टॉक सामान्य है। वर्तमान में 656 किलोलीटर पेट्रोल और 848 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर ऑयल कंपनियों और खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जिले में पेट्रोल की दैनिक औसत खपत 160 किलोलीटर और डीजल की 360 किलोलीटर है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों में अफवाहों और लोगों द्वारा अतिरिक्त खरीदारी के कारण मांग बढ़ी, जिससे कृत्रिम अभाव की स्थिति पैदा हुई। ड्राई हुए पंपों को डिपो से जल्द ही आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों के साथ की समीक्षा बैठक कलेक्टर ने तीनों ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कंपनियों ने मांग के अनुसार आपूर्ति जारी रखने का आश्वासन दिया है। कलेक्टर ने सभी पंपों को मांग सामान्य होने तक 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9201899925 भी जारी किया गया है। पेट्रोल-डीजल की बचत के मद्देनजर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों के लिए ‘पूल वाहन’ व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। अब सुशासन शिविर या अन्य दौरों पर अधिकारी समन्वय बनाकर एक ही वाहन का उपयोग करेंगे। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य और सहकारिता जैसे विभाग आपसी सहयोग से साझा वाहन चलाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि संसाधनों का बेहतर उपयोग आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वयं यह तय करने के निर्देश दिए हैं कि कौन से वाहन पूल व्यवस्था में शामिल किए जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *