मुख्य बातें

पेट्रोल पंप लूट मामले में दो वांटेड गिरफ्तार: टोल प्लाजा के पास से धराया, गीली मिट्टी से था ढंका था स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट – Begusarai News

पेट्रोल पंप लूट मामले में दो वांटेड गिरफ्तार:  टोल प्लाजा के पास से धराया, गीली मिट्टी से था ढंका था स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट – Begusarai News

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में बायो फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 2 वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। जिसकीपहचान मुफस्सिल के कोरिया गांव निवासी विकास कुमार पंडित और शाम्हो गांव के चंदन कुमार सिंह के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को शाहपुर टोल प्लाजा के पास से पकड़ा है। लूट की घटना 21 दिसंबर 2026 की रात करीब 2:05 बजे की है। चेरिया बरियारपुर के श्रीपुर में स्थित बायो फ्यूल पेट्रोल पंप पर नोजल मैन अभिनव कुमार और आशीष कुमार ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रोसड़ा की ओर से एक उजले रंग की स्कॉर्पियो पेट्रोल पंप पर पहुंची। ड्राइवर ने 35 सौ रुपए का डीजल भरने को कहा। डीजल भरने के दौरान ही स्कॉर्पियो में बैठे अपराधियों ने अचानक हथियार निकाल लिया। एक अपराधी ने पीछे से चाकू सटा दिया, जबकि दूसरे ने लाठी और तीसरे ने पिस्टल तान दी। अपराधियों ने नोजल मैन अभिनव कुमार को पिस्टल सटाकर बिक्री का करीब 70 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद अपराधी दूसरे कर्मी आशीष कुमार के पास पहुंचे। उसके पास से 45470 रुपए नकद और मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी जान से मारने की धमकी देते हुए स्कॉर्पियो से फरार हो गए। बदमाशों ने नंबर प्लेट को गीली मिट्टी से ढंक दिया था, जिससे पहचान नहीं हो सके। घटना के बाद पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ितों ने पुलिस को पांचों अपराधियों का हुलिया भी बताया था। सभी अपराधियों ने चेहरे को गमछा और मफलर से ढंक रखा था। स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार पंडित का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। चंदन कुमार सिंह भी कुख्यात बदमाश है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इस पर मुफस्सिल थाना, गढ़पुरा थाना, एसटी सेशन ट्रायल, नगर थाना, बखरी थाना, भगवानपुर थाना, खोदाबंदपुर थाना, गया साइबर थाना, झारखंड के रामगढ़ थाना और पोरैयाहाट थाना में लूट-छिनतई सहित विभिन्न संगीन अपराध के 20 सेअधिक मामले दर्ज है। लंबे समय से तलाश की जा रही थी। दोनों बदमाश घटना के बाद से फरार चल रहा था। चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति बसु ने बताया कि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *