मुख्य बातें

युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: माता-पिता अहमदाबाद में करते हैं मजदूरी, मृतका के मोबाइल नंबर की जांच कराने की मांग – Dungarpur News

युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:  माता-पिता अहमदाबाद में करते हैं मजदूरी, मृतका के मोबाइल नंबर की जांच कराने की मांग – Dungarpur News

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के पगारा गांव में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरासी थाने के एएसआई ईश्वरलाल ने बताया कि पगारा निवासी बद्रीलाल डेंडोर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बद्रीलाल ने बताया कि वह और उनकी पत्नी अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं, जबकि उनके दो भाई और तीन बहनें घर पर रहते थे। 15 मई की रात उनके बच्चे घर पर थे। रात करीब 11 बजे उनकी पुत्री आशा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दूसरी पुत्री सुरता (18) ने घर के अंदर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बद्रीलाल और उनकी पत्नी गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि परिजनों ने सुरता को फंदे से नीचे उतारकर घर के अंदर लिटा रखा था। परिजनों ने घटना पर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है, लेकिन उन्होंने मृतका के मोबाइल नंबर की जांच कराने की मांग की है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। चौरासी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *