मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को पीटकर थाने में हंगामा; VIPs के काफिले से घटेंगी गाड़ियां – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को पीटकर थाने में हंगामा; VIPs के काफिले से घटेंगी गाड़ियां – Mohali News


हंगामा करती महिलाएं और उन्हें शांत करने की कोशिश करते लोग।

लुधियाना में महिलाओं ने रात को थाना घेर लिया। उनका आरोप था कि एक बुजुर्ग उनकी 8 साल की बच्ची के साथ गलत हरकतें कर रहा था। महिलाओं ने आरोपी को फैक्ट्री के अंदर घेर लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। बच्ची का कहना था कि शनिवार दोपहर जब वह स्कूल से छुट्

.

इसके बाद वह उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मासूम घबरा गई और उसने खुद को छुड़ाने के लिए शोर मचाना शुरू किया तो हैवानियत पर उतरे आरोपी ने बच्ची के मुंह पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में उसने किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसके चंगुल से किसी तरह छूटकर बच्ची रोती हुई अपने घर भागी और मां को सारी बात बताई।

मासूम बच्ची ने रोते हुए कहा कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसके साथ गंदी हरकतें कर रहा था। वह उसे अकेला देखकर उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर गलत तरीके से टच करता था। बच्ची ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले भी इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी थी लेकिन उस समय परिवार ने इसे सामान्य समझकर या बदनामी के डर से कोई कदम नहीं उठाया जिससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए (पढ़ें पूरी खबर)

VVIP-अफसरों के काफिले की गाड़ियां होगी कम

PM मोदी की अपील के बाद अब चंडीगढ़ में बुधवार को सभी सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी बसों या साइकिल से ऑफिस आएंगे। वहीं, अधिकारियों व वीवीआईपी के काफिलों में चलने वाले वाहनों की संख्या भी कम होगी। चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सिक्योरिटी विभाग को पत्र लिखा है, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।

गवर्नर ने कहा कि मैंने तो पहले ही दिन सबको कह दिया था कि बुधवार के दिन हमारा कोई भी स्टाफ मेंबर अपनी सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं करेगा। चाहे वो साइकिल से आए, चाहे पैदल आए, चाहे जो बसें हमारी चलती हैं, उनसे आए। अगर उससे भी नहीं हो, तो उसका परिवार का कोई व्यक्ति उसे छोड़कर जाए। लेकिन एक प्रयास अगले बुधवार से हम कर रहे हैं।

दूसरा यह है कि हमने सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को भी भेजकर कहा है कि हम अपने साधनों को कम कर सकते हैं। कोई घटना-दुर्घटना होगी तो वे कहेंगे कि आपने हमारे बिना पूछे किया, इसलिए हमने उनको पत्र भेज दिया है। कोशिश करेंगे कि जितनी कम से कम गाड़ियां की जा सकती हैं, करें (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *