मुख्य बातें

बांसवाड़ा में डंपर की टक्कर से युवक का सिर फटा: बेहोशी की हालत में उदयपुर रेफर, ससुराल जाते समय हुआ हादसा – Banswara News

बांसवाड़ा में डंपर की टक्कर से युवक का सिर फटा:  बेहोशी की हालत में उदयपुर रेफर, ससुराल जाते समय हुआ हादसा – Banswara News

बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में डूंगरपुर रोड स्थित गोरड़ी गांव के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आधी रात को उदयपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ससुराल जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक जानामेड़ी निवासी कालू पुत्र गटू शनिवार रात बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान गोरड़ी गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान और अचेत अवस्था में युवक को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने और युवक के होश में नहीं आने के कारण हालत नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार रात करीब 12:15 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *