मुख्य बातें

पटियाला में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हमले का VIDEO: एक्टिवा-कार अड़ा गाड़ी रोकी, पूर्व सरपंच जान बचाने भागा तो दौड़ाकर पीटा – Patiala News

पटियाला में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हमले का VIDEO:  एक्टिवा-कार अड़ा गाड़ी रोकी, पूर्व सरपंच जान बचाने भागा तो दौड़ाकर पीटा – Patiala News


हमलावरों ने कार रोकी तो पूर्व सरपंच (लाल घेरे में) जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

पटियाला में पूर्व सरपंच पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हमले का VIDEO सामने आया है। सरपंच अपनी कार से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने एक्टिवा और हरियाणा नंबर की कार उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। यह देख पूर्व सरपंच ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने

.

पूर्व सरपंच की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उनकी पत्नी का कहना है कि यह हमला पुश्तैनी व करोड़ों की जमीन से जुड़ा हुआ है। पटियाला के ही कुछ रसूखदार जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसका विरोध करने पर उनके पति पर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हमलावर एक्टिवा और ब्लैक रंग की कार से सरपंच की सफेद कार को रोकते हुए नजर आ रहे हैं।

कोर्ट पेशी के लिए जा रहे थे सरपंच, जबरन कार रोकी यह पूरी घटना 2 दिन पहले की है। पूर्व सरपंच कर्मजीत सिंह किसी केस के सिलसिले में कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। पेशी निपटाने के बाद घर लौटते वक्त जैसे ही वह पटियाला में 22 नंबर फाटक पर पहुंचे तो उन पर हमला हो गया। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि पहले एक्टिवा और फिर कार अड़ाकर उनकी गाड़ी को रोका गया।

सरपंच जान बचाने को भागे, पीछा कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जैसे ही हमलावरों ने कार रोकी और हमले का आभास हुआ तो पूर्व सरपंच तुरंत कार से निकलकर दूसरी तरफ भाग निकले। इसके बाद एक्टिवा और कार में सवार बदमाश भी उतरकर उनके पीछे भागे। फिर उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह से पीटा गया। हमलावरों ने पूर्व सरपंच को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर वापस लौटे और अपनी कार व एक्टिवा लेकर वहां से भाग निकले।

अस्पताल में भर्ती घायल पूर्व सरपंच कर्मजीत सिंह।

अस्पताल में भर्ती घायल पूर्व सरपंच कर्मजीत सिंह।

हमले को लेकर पूर्व सरपंच की पत्नी की 3 अहम बातें

  • रसूखदारों से चल रही रंजिश, कब्जे की कोशिश की: अस्पताल में घायल कर्मजीत सिंह की पत्नी सुखजिंदर कौर ने कहा कि यह पूरा झगड़ा उनकी पुश्तैनी और करोड़ों की जमीन को बचाने से जुड़ा है। पटियाला शहर के ही कुछ रसूखदार लोगों ने पहले उनके पति से जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी की। इसके बाद आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी (टेंपरिंग) करवाकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की।
  • कोर्ट केस जीते, कुछ कब्जे वापस लिए लेकिन रजिस्ट्री नहीं करा रहे थे: पत्नी ने आगे बताया- इस धोखाधड़ी के खिलाफ परिवार ने कोर्ट में केस दायर किया था, जिसमें वह जीत भी गए थे और अपनी कुछ जमीनों से कब्जा वापस ले लिया था। मगर, आरोपी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवा रहे थे और लगातार उन पर कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पत्नी ने कहा कि उनके पति को लंबे समय से अपनी जान का खतरा था।
  • पुलिस को जान का खतरा बताया, कुछ नहीं किया: पत्नी ने कहा कि इस बारे में कई बार पुलिस के उच्च अधिकारियों और डीसी को लिखित शिकायतें सौंपी थीं। अभी कुछ दिन पहले ही हमारे परिवार ने पुलिस को एक और एप्लिकेशन देकर साफ कहा था कि कर्मजीत सिंह की जान को गंभीर खतरा है। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो आज यह दिन न देखना पड़ता।
पुलिस को हमले के बारे में जानकारी देती पूर्व सरपंच की पत्नी सुखविंदर कौर।

पुलिस को हमले के बारे में जानकारी देती पूर्व सरपंच की पत्नी सुखविंदर कौर।

8 लोगों के खिलाफ FIR, तलाश में जुटी पुलिस वहीं इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें सुखिंदर कौर, मनदीप कौर, प्रदीप सिंह ,गुरबचन सिंह ,शीतल, कर्मजीत सिंह, बलविंदर सिंह और एक अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *