मुख्य बातें

संगठन मजबूत करने भाजपा ने रमतला में लगाया कैंप: 200 कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग, बूथ लेवल पर जनसंवाद का लक्ष्य – Bilaspur (Chhattisgarh) News

संगठन मजबूत करने भाजपा ने रमतला में लगाया कैंप:  200 कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग, बूथ लेवल पर जनसंवाद का लक्ष्य – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में जिला भाजपा (ग्रामीण) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रमतला में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में जिले भर से 200 चुनिंदा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद इन कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जनसंवाद का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी के लिए वैश्विक संकट के दौर में जनाधार को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। आगामी दो सालों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए, भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन छत्तीसगढ़ खाद्य एवं आपूर्ति विकास निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संभाग सह प्रभारी अनुराग शुक्ला, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। हाईटेक प्रदर्शनी में दिखा भाजपा का इतिहास और विकास संगठन के हाईटेक स्वरूप को दर्शाते हुए, प्रशिक्षण शिविर में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें भाजपा के संस्थापक सदस्यों, विचार परिवार, केंद्र-राज्य सरकारों की उपलब्धियों और पार्टी के इतिहास और विकास को प्रदर्शित किया गया। संजय श्रीवास्तव बोले- शक्ति केंद्र तक पहुंचेगा प्रशिक्षण अभियान वर्ग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण की रूपरेखा राष्ट्रीय स्तर पर तैयार की गई है। यह प्रशिक्षण प्रदेश, जिला और मंडल स्तर से होते हुए शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना के 47 वर्षों की यात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। संजय श्रीवास्तव ने यह भी जानकारी दी कि 1951 में नेहरू सरकार में उद्योग मंत्री रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में जनसंघ की स्थापना हुई थी। लंबी संघर्ष यात्रा के बाद यही पार्टी भाजपा के रूप में आगे बढ़ी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के साथ-साथ 22 राज्यों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *