मुख्य बातें

मुजफ्फरपुर के महवल इंडस्ट्रियल एरिया में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री: 8219 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बढ़ेंगे रोजगार – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर के महवल इंडस्ट्रियल एरिया में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री:  8219 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बढ़ेंगे रोजगार – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर को बड़ी औद्योगिक सौगात मिली है। बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर जिले के महवल इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 67वीं बैठक में इस प्रस्त

.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय शुरू हो चुका है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट उद्योग की बड़ी इकाइयों को मंजूरी दी गई है। मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा सीमेंट और डालमिया सीमेंट अपनी बड़ी इकाइयां स्थापित करेंगी।

1114.94 करोड़ के निवेश से लगेगा प्लांट

जानकारी के अनुसार, अंबुजा सीमेंट महवल इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 1114.94 करोड़ रुपए के निवेश से विशाल प्लांट लगाएगी। इस इकाई की उत्पादन क्षमता 8219 मीट्रिक टन होगी। वहीं डालमिया सीमेंट भी इसी क्षेत्र में 5737.15 करोड़ रुपए की लागत से 2507 मीट्रिक टन क्षमता वाली इकाई स्थापित करेगी।

इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों में भी सीमेंट की उपलब्धता आसान होगी। स्थानीय स्तर पर उद्योग लगने से व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसको लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में सीमेंट फैक्ट्री लगने से बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही निर्माण कार्य में भी सहायता मिलेगी।

स्टेज-1 का क्लीयरेंस मिला

सीमेंट सेक्टर में राज्य को सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। मुजफ्फरपुर और किशनगंज में बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियां लगेंगी। देश के प्रतिष्ठित घराने डालमिया और अंबुजा सीमेंट को इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। कुल 20 औद्योगिक परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है।

इनमें 16 नए निवेश प्रस्तावों को ‘स्टेज-1 क्लीयरेंस’ मिला है। वैशाली जिले के हाजीपुर में देश का तीसरा ‘निफ्टेम’ (राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान) बनेगा। यह 100 एकड़ में विकसित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *