मुख्य बातें

हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य की मैरिज: रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया होली-लॉज; दूल्हे ने शेयर की वीडियो, कल चंडीगढ़ जाएगा परिवार – Shimla News

हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य की मैरिज:  रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया होली-लॉज; दूल्हे ने शेयर की वीडियो, कल चंडीगढ़ जाएगा परिवार – Shimla News


PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निजी आवास होली लॉज को आकर्षक लाइटों से सजाया गया।

हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह तीन दिन बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। विक्रमादित्य सिंह के निजी आवास होली लॉज को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा चुका है।

.

मशहूर जाखू मंदिर की पहाड़ी के निचले हिस्से में बना होली लॉज रात के अंधेरे में इन लाइटों से खूबसूरत नजर आ रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने खुद इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह अपनी माता प्रतिभा सिंह मातुल पक्ष, बहन-बहनोई व कुछ दोस्तों समेत कल चंडीगढ़ रवाना होंगे। परसों यानी 22 सितंबर चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे आनंद कारज (सिख रीति रिवाज) से शादी की रस्में पूरी होगी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में होगा विवाह समारोह

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह पंजाब की डॉ. अमरीन कौर से शादी करने जा रहे हैं। विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित अमरीन के निवास हाउस नंबर- 38, सेक्टर- 2 में होगा। इसके बाद, दोपहर 1 बजे लंच रखा गया है। शाम को विक्रमादित्य सिंह दुल्हन लेकर चंडीगढ़ से शिमला लौटेंगे और शाम को हॉली लॉज में वधु प्रवेश होगा।

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निजी आवास होली लॉज को उनके शादी समारोह के लिए आकर्षक लाइटों से सजाया गया।

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निजी आवास होली लॉज को उनके शादी समारोह के लिए आकर्षक लाइटों से सजाया गया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं डॉ. अमरीन

अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 निवासी सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले, उनकी मैरिज सुदर्शना से 8 मार्च 2019 को हुई थी। सुदर्शना चूंडावत राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं। मनमुटाव के चलते दोनों का करीब दो महीने पहले तलाक हो गया है। इस तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है।

जाखू मंदिर की पहाड़ी के निचले हिस्से में बना विक्रमादित्य सिंह का निजी आवास होली लॉज।

जाखू मंदिर की पहाड़ी के निचले हिस्से में बना विक्रमादित्य सिंह का निजी आवास होली लॉज।

कैसे हुई दोनों में दोस्ती

राजनीति में आने से पहले विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान उनकी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही अमरीन कौर से दोस्ती हुई। यह दोस्ती आठ-नौ साल पुरानी बताई जा रही है।

विक्रमादित्य सिंह 6 बार के CM वीरभद्र सिंह के बेटे

विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं और वह छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। मौजूदा कांग्रेस सरकार में वह लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *