हिमाचल के 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी: ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, 19 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम – Shimla News
हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में शुक्रवार को भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार,…
