मुख्य बातें

दरभंगा में पत्नी और 3 बच्चों की हत्या: पति ने लाठी और लोहे की रॉड से किया हमला, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला – Darbhanga News

दरभंगा में पत्नी और 3 बच्चों की हत्या:  पति ने लाठी और लोहे की रॉड से किया हमला, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला – Darbhanga News

दरभंगा में एक युवक ने पत्नी और 3 बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी से झगड़े के बाद लाठी और लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी। यहां तक बच्चों को भी नहीं छोड़ा। पीट-पीटकर चारों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद पर रॉड से हमला कर घायल कर लिया। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। आरोपा का पुलिस की कस्टडी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की फूल कुमारी दास(30), बेटा ह्रदय दास(7), सोन दास(5) और बेटी संध्या दास(6) के तौर पर हुई है। सभी पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला के कुंडी के रहने वाले थे। घटना पतोर थाना क्षेत्र की है। 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर सिटी एसपी अशोक चौधरी आएसडीपीओ सदर राजीव कुमार सहित 3 थानों की पुलिस पहुची है। बेरहमी से सभी को मारा जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप दास चंदनपट्टी गांव स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। वहीं परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते संदीप का गुस्सा हिंसक हो गया। उसने डंडा-लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था मृतका फूल कुमारी के भाई मंगू दास ने बताया कि सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद संदीप ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीट-पीटकर सबको मार दिया। बंगाल ये यहां काम करने आए थे। पति-पत्नी के बीच क्या हुआ था, इसकी सही से जानकारी नहीं है। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ पता नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *