मुख्य बातें

यमुनानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: सरावा नाके पास पैदल जाते पीछे से मारी टक्कर, दो बच्चों का पिता था – Yamunanagar News

यमुनानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:  सरावा नाके पास पैदल जाते पीछे से मारी टक्कर, दो बच्चों का पिता था – Yamunanagar News

यमुनानगर के सढौरा क्षेत्र में सरावा नाका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अराईयांवाला निवासी रामचंद्र के रूप में हुई है और वह दो बच्चों का पिता था। सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में पहुंचाया। वहीं सढौरा थाना पुलिस ने मृतक के बेटे प्रदीप कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रदीप ने बताया कि वह बिल्मी प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री में काम दौरान उसके चाचा जसबीर का फोन आया। चाचा ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र का सरावा नाका के पास सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचा। बेटे ने खून से लथपथ देखा पिता का शव मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे और उसके पिता रामचंद्र सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। उसने वहां मौजूद लोगों से हादसे के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र नाका से सरावा गांव की तरफ अपनी साइड में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने न तो हॉर्न बजाया और न ही सावधानी बरती। शरीर पर आई कई चोटें टक्कर लगते ही रामचंद्र सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके दाहिने कंधे, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे में उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद डायल 112 की टीम शव को सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गई शव को सिविल अस्पताल जगाधरी भिजवाया गया। पुलिस ने बेटे प्रदीप कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना सढौरा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *