बाड़मेर में मजदूरों की मांगों को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर चुके हैं। काली फॉर्च्यूनर में सबसे आगे विधायक हैं और उनके पीछे गाड़ियों का काफिला चल रहा है। भाटी ने सोमवार को घोषणा की थी कि अगर मजदूरों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे मंगलवार को मजदूर आंदोलन करेंगे। इसी कड़ी में भाटी गिरल गांव से बाड़मेर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए हैं। इधर, इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) शुरू करने और वाहनों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसपी और शिव थानाधिकारी से बाधा उत्पन्न करने वालों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पहले पढ़िए मांगें क्यों हो रहा विरोध राजस्थान सरकार का PSU है RSMML देखें भाटी के कूच की तस्वीरें…
Source link
