मुख्य बातें

ग्लैमर और मॉडलिंग में पहचान बना चुकी थी ट्विशा: तेलुगू और शॉर्ट फिल्में कीं, मल्टीनेशनल एड भी शूट किए; कॉर्पोरेट सेक्टर में की इंट्री – Bhopal News

ग्लैमर और मॉडलिंग में पहचान बना चुकी थी ट्विशा:  तेलुगू और शॉर्ट फिल्में कीं, मल्टीनेशनल एड भी शूट किए; कॉर्पोरेट सेक्टर में की इंट्री – Bhopal News


भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस ट्विशा को अब तक लोग केवल रिटायर्ड जज की बहू और एक एडवोकेट की पत्नी के रूप में जानते थे, उसकी जिंदगी का दूसरा चेहरा अब सामने आया है।

.

ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी ट्विशा कभी मल्टीनेशनल ब्रांड्स का चेहरा रही थी। तेलुगू फिल्मों में अभिनय, मिस पुणे का खिताब और मॉडलिंग की चमक-दमक के बीच उसने अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन उसकी जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक परिस्थितियों में हुआ।

राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में 8 दिन बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव लेने से इनकार कर दिया है। इधर, पूर्व जज गिरीबाला सिंह द्वारा ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताए जाने पर मायके पक्ष ने इसे मृतक का चरित्र हनन करार दिया है।

देखिए ट्विशा की मूवी की 2 तस्वीरें…

ट्विशा की शॉर्ट फिल्म का सीन।

ट्विशा की अभिनय की गई मूवी का सीन।

ट्विशा की अभिनय की गई मूवी का सीन।

कई ब्रांड्स में एड शूट किए

ट्विशा ने मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद कई नामी मल्टीनेशनल ब्रांड्स के लिए एड शूट किए थे। वह दो तेलुगू फिल्मों में भी प्रमुख भूमिका निभा चुकी थी। हालांकि अभिनय की दुनिया में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद ट्विशा ने एमबीए किया और कॉर्पोरेट सेक्टर में इंट्री की।

करीब दो साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट के जरिए बाग मुगालिया एक्सटेंशन के रहने वाले समर्थ सिंह से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2025 में शादी हो गई। शादी के कुछ महीनों बाद ही उसकी जिंदगी विवादों और तनाव में घिर गई।

अब हालात यह हैं कि ट्विशा का शव अंतिम संस्कार के इंतजार में रखा हुआ है, जबकि परिजन न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मामले में दहेज मृत्यु का केस दर्ज होने के बाद पूर्व जज गिरीबाला सिंह को 24 घंटे के भीतर जमानत मिल गई, जबकि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह अब भी फरार है।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश में 6 टीमें जुटी हुई हैं।

पिता बोले- हनीमून पर ही बेटी को पीटा था

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बताया कि समर्थ का बर्ताव हनीमून के समय से ठीक नहीं था। वह शुरू से ही क्रिमिनल माइंड का व्यक्ति था। हनीमून पर जाते समय भोपाल एयरपोर्ट पर ही उसने बेटी को धक्का दिया। हमें लगा आगे सब ठीक हो जाएगा, बेटी के बताने पर भी हमने एक्शन नहीं लिया। जबकि हम गलत थे, तमाम हरकतों को सहते रहे। नजर अंदाज करते रहे।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि रिटायर्ड जज मीडिया के सामने आकर सरेआम मृत लड़की के चरित्र पर कीचड़ उछालकर कानून का उल्लंघन कर रही हैं। “यह अभी अग्रिम जमानत पर बाहर है और वह उस जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रही है।

अब हमारी बेटी को इंसाफ दिलाने का समय आ गया है। उसकी मौत को इतने दिन बीत चुके हैं। फिर भी हमारी बेटी का शव अभी भी दूसरे पोस्टमॉर्टम (PM-2) का इंतजार कर रहा है। इस प्रक्रिया में अब जान-बूझकर देरी की जा रही है।

खासकर अग्रिम जमानत मिलने के बाद सबूतों के साथ छेड़छाड़ का मामला अब साफ तौर पर नजर आ रहा है।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ पर लगाए आरोप।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ पर लगाए आरोप।

मेरी बहन के बारे में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं

ट्विशा के भाई हर्षित ने बताया कि हमें FIR दर्ज करवाने में तीन दिन से ज्यादा का समय लग गया। हमारी FIR आखिरकार 15 तारीख को सुबह 2:30 बजे दर्ज हुई। उससे भी पहले उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी दायर हो चुकी थी। यह सब उनकी तरफ से एक सोची-समझी साजिश लगती है।

एक ‘निहत्थी’ महिला मेरे परिवार को धमकाने के लिए लोगों को भेज रही है। यह कहते हुए कि 30 आदमी मिलकर हमारी पिटाई करेंगे। 63 साल की महिला का 61 साल के व्यक्ति को धमकाना कैसे सही ठहराया जा सकता है।

मेरी दिवंगत बहन के बारे में ऐसी टिप्पणियां करने का अधिकार उन्हें किसने दिया। हम यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहे कि समर्थ सिंह कहां है? वह फरार क्यों है? ये सवाल क्यों नहीं पूछे जा रहे हैं? वे दूसरी बार पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं?”

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने भी कई सवाल उठाए।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने भी कई सवाल उठाए।

बहन ने सीसीटीवी फुटेज पर सवाल खड़े किए

ट्विशा की बहन नैना ने गिरीबाला सिंह के घर के वायरल सीसीटीवी फुटेज पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि ट्विशा जब छत पर जा रही है, एकदम कूल नजर आ रही है। उसके हाथ में हैडफोन है, जहां फांसी लगाई वहां जिम है। वह एक्साइज करने के इरादे से वहां तक गई। फुटेज में केवल उसे ऊपर जाते दिखाया गया।

दूसरे फुटेज में समर्थ सीढ़ियों पर लिटाकर ट्विशा को सीपीआर देता दिख रहा है, जो महज एक दिखावा है। इतनी फिक्र थी तो बहन को पास के प्राइवेट अस्पताल क्यों नहीं लेकर गए। बीच में जो कुछ हुआ उसके फुटेज क्यों सामने नहीं लाए गए।

इधर, गिरीबाला बोली- मेरा अपमान कर रहे हैं

गिरीबाला सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार देश सेवा में जुटा है। उनका एक बेटा विंग कमांडर तो दूसरा बेटा क्रिमिनल लॉयर है। उनके पति देश सेवा करते हुए शहीद हुए थे। शहीद की विधवा को अपमानित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…

एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटें

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *