मुख्य बातें

भिंड में सांड से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत: डीजल देकर लौट रहा था, कोषड पुलिया के पास हाईवे पर हुआ हादसा – Bhind News

भिंड में सांड से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत:  डीजल देकर लौट रहा था, कोषड पुलिया के पास हाईवे पर हुआ हादसा – Bhind News

भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कोषड पुलिया के पास हाईवे पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरुण उर्फ पप्पू जाटव पुत्र सुमेर जाटव उम्र करीब 50 वर्ष निवासी किशूपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण जाटव मंगलवार रात रमा गांव डीजल देने गए थे। वहां से वापस अपने गांव किशूपुरा लौटते समय कोषड पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर घूम रहे सांड से जा भिड़ी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश पुलिस की सुरपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का बुधवार को पीएम कराया जाएगा।
हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर आवारा मवेशियों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *