मुख्य बातें

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड: एक साल के प्यार के लिए लड़की ने खाया जहर, मां-पिता ने दूसरी जगह रिश्ता तय की थी – Bhojpur News

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड:  एक साल के प्यार के लिए लड़की ने खाया जहर, मां-पिता ने दूसरी जगह रिश्ता तय की थी – Bhojpur News

भोजपुर में मंगलवार रात युवती ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। मां-पिता ने शादी के लिए रिश्ता तय किया था। युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, पर बॉयफ्रेंड ने कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। जिसके बाद युवती काफी तनाव में आ गई। गुस्से में आकर लड़की ने जहर खा लिया। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर गए थे, पर जान नहीं बची। मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड नंबर 9 निवासी सुनील चौधरी की बेटी अंजली कुमारी (19) है। जिसका एक साल से अफेयर चल रहा था। शादी समारोह से शुरू हुई लव स्टोरी मृतका की बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि एक साल पहले नानी घर में शादी थी। वहां अरलव का एक लड़का आया था। उसी समय अंजली उससे मिली थी। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। दोनों अक्सर बातें किया करते थे। इसी दौरान अफेयर शुरू हो गया था।
मां-पिता लव मैरिज के लिए राजी हो गए थे बहन गुड़िया कहती है कि अंजली की शादी मां-पिता ने कहीं और तय कर दी। उन्हें नहीं पता था कि अंजली का किसी लड़के से अफेयर चल रहा है। अंजली ने घर में कह दिया था कि मैं जिससे प्यार करती हूं उसी से शादी करूंगी। मां-पिता ने भी कह दिया था कि तुम जिससे शादी करोगी हमलोग तुम्हारी उससे शादी करा देंगे। जिसके अंजली ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की बात कही, पर उसने मना कर दिया। 2 भाई-बहन में छोटी थी बताया जाता है कि मृतका अपने 2 भाई और दो बहन में छोटी थी। उसके परिवार में मां मधु देवी और 2 भाई पंकज कुमार, आकाश कुमार और एक बहन गुड़िया कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में मातम है। घटना के बाद मृतका की मां मधु देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *